Varanasi Ring Road पर बाइक रेस करना पड़ा महंगा, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौत
वाराणसी में रिंग रोड पर बाइक रेस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक अनियंत्रित हो जाने के बाद युवक ट्रेलर के नीचे चला आया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Varanasi Ring Road पर हर सप्ताह रविवार के दिन बाइक से स्टंट और रेस करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में अक्सर घटनाएं भी होती हैं लेकिन बाइक रेसिंग के शौकीन युवा अपनी जान दांव पर लगाकर स्टंट करते हैं। रविवार को जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर बाइक से रेस कर रहा एक युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। पहिए के नीचे आने के चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से रिंग रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

साथ के युवक उसे छोड़कर हो गए फरार
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रविवार को सुबह में 5 बाइक पर सवार होकर युवकों द्वारा रिंग रोड पर रेस किया जा रहा था। रेस करते समय सभी युवक चोलापुर थाना क्षेत्र के हरीबल्लम पुर में पहुंचे थे, उसी समय जैतपुरा थाना क्षेत्र के डिघियां इलाके का रहने वाला 18 वर्षीय रजत वर्मा पुत्र रामप्रकाश सेठ एक ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर की चपेट में आने के बाद घटनास्थल पर ही रजत वर्मा की मौत हो गई। वहीं उसकी बाइक पर पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा यह भी बताया गया कि घायल युवक को उसके साथ के लोग उठाकर बाइक से लेकर चले गए। जबकि मौत हो जाने के चलते रजत को ही छोड़कर सभी फरार हो गए।
Recommended Video

हादसे के चलते रिंग रोड की एक लेन पर लगा जाम
बाइक सवार रजत ट्रेलर के पहिया में फंस कर कुछ दूर तक घसीटते हुए गया। उसके बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर रोककर फरार हो गया। ऐसे में रिंग रोड की एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुजर रहे राहगीर भी अपने वाहन खड़ा कर मृतक की शिनाख्त करने के लिए जुटने लगे। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स द्वारा पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। घटनास्थल पर लालपुर और चोलापुर थाने की पुलिस पहुंची तथा मृतक के शव को ट्रेलर के पहिए से बाहर निकलवाया गया। उसके बाद आवागमन प्रारंभ हुआ। पुलिस द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करते हुए उसे परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications