BHU छात्रों का मोदी को समर्थन, वीसी ने फटकारा आप को

एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा करायी गई परिचर्चा में बीएचयू के छात्रों ने मोदी का खुलकर समर्थन किया। छात्रों ने एक मत होकर कहा कि मोदी ही विकास पुरुष हैं और छात्रों को उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। बीएचयू की लड़कियों ने कहा कि मोदी के आने से न केवल देश को दिशा मिलेगी बल्कि लड़कियां और ज्यादा सुरक्षित हो सकेंगी।

Post by मैं नहीं कहता - आप खुद ही देख लो.

वहीं अरविंद केजरीवाल के लिये छात्रों ने नकारात्मक मत दिये। छात्रों ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल को मौका दिया गया, वे कुछ नहीं कर पाये, इसलिये उनको वोट देकर हम अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहेंगे। छात्रों ने कहा कि केजरीवाल झूठे वादे करते हैं, उनकी बात पर अब विश्वास नहीं किया जा सकता है।
वहीं हाल ही में केजरीवाल की यात्रा के दौरान बीएचयू परिसर में आम आदमी पार्टी के पोस्टर दिखायी दिये, जिस पर वीसी ने आप पार्टी को नोटिस दिया है। पोस्टरों में सबसे शर्मनाक बात यह है कि उसमें पंडित मदन मोहन मालवीय को झाड़ू पकड़े हुए दर्शाया गया है। कुलपित लालजी सिंह ने आप की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपनी राजनीति परिसर से बाहर रखनी चाहिये।

Click it and Unblock the Notifications