प्रतापगढ़ में पूरा हुआ कार्य, सोमवार से पूर्ववत चलाई जाएंगी बनारस से चलने वाली ये रेलगाड़ियां

रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के प्रतापगढ़ में चल रहा यार्ड रिमाडलिंग का काम हुआ पूरा, पूर्ववत चलेंगी प्रभावित हुई गाड़ियां

वाराणसी, 02 अक्टूबर : रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खण्ड पर स्थित प्रतापगढ़ यार्ड के रिमॉडलिंग हेतु नान-इण्टरलॉक्ड कार्य किये जाने के कारण 03 अक्टूबर, 2022 तक ब्लॉक दिया गया था। जिसके कारण वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से लखनऊ व अन्य स्टेशनों से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियां प्रभावित थी। इस दौरान कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त, कुछ के मार्ग में परिवर्तन एवं कुछ को रिशेड्यूल कर दिया गया था। रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया था कि कार्य पूरा हो जाने के बाद इन रेलगाड़ियों को पूर्व की भांति 4 अक्टूबर से संचालित किया जाएगा।

indian rail news varanasi

ऐसे में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किये जाने के कारण एक दिन पूर्व 02 अक्टूबर, 2022 को ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिससे एक दिन की बचत हो गयी। फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का रेस्टोरेशन किया गया है,जिससे गाड़ियां पूर्ववत अपने निर्धारित समय, मार्ग एवं ठहराव के अनुसार चलाई जाएंगी।

एक्सप्रेस गाड़ियों का रेस्टोरेशन

  1. बनारस से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी।
  2. लखनऊ से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी।
  3. बनारस से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी।

अनारक्षित विशेष गाड़ियों का रेस्टोरेशन

  1. बनारस से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 05117 बनारस-प्रतापगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी।
  2. प्रतापगढ़ से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 05118 प्रतापगढ-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी।
  3. लखनऊ जं0 से 04 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 05379 लखनऊ जं0-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी।
  4. कासगंज से 03 अक्टूबर,2022 को चलने वाली 05380 कासगंज-लखनऊ जं0 अनारक्षित विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+