पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे बाहुबली अतीक अहमद, नामांकन दाखिल

Varanasi news, वाराणसी। प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल मे बंद बाहुबली अतीक अहमद वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। नामांकन के आखिरी दिन 29 अप्रैल को अतीक के प्रतिनिधि शहनवाज आलम ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अतीक का नामांकन दाखिल किया। बता दें, अतीक ने चुनाव लड़ने और प्रचार करने के लिए स्पेशल कोर्ट से तीन हफ्ते की परोल मांगी थी, लेकिन इस याचिका को अस्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत देने से मना कर दिया। ऐसे में अब अतीक अपना प्रचार नहीं कर सकेंगे।

आखरी दिन 71 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

आखरी दिन 71 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वाराणसी लोकसभा सीट के लिए नामाकंन के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। रात करीब 11 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। सोमवार को 71 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। वाराणसी लोकसभा सीट से अब तक कुल 102 लोगों ने दाखिल किया है। अतीक अहमद का नामांकन दाखिल करने वाले प्रतिनिधि शहनवाज आलम ने कहा, हमें सभी पार्टियों का समर्थन मिला हुआ है और हमारे वोटर मुस्लिम है, जिन्हें अतीक अहमद पर विश्वास है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

नैनी सेंट्रल जेल में बंद है अतीक

नैनी सेंट्रल जेल में बंद है अतीक

बता दें, अतीक अहमद फिलहाल प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल मे बंद हैं और हाल ही में उन्हे यहां ट्रासंफर करके लाया गया है, लेकिन अतीक के सेंट्रल जेल नैनी आने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक मामले में सख्ती दिखाते हुए गुजरात जेल में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि देवरिया जेल में भी अतीक के बाहुबली छवि वाले कारनामे सामने आये थे। जहां से उन्हे बरेली जेल ले जाया गया। हालांकि, बरेली जेल पहुंचने के बाद अतीक ने खुद की जान को खतरा बताया और किसी भी वक्त हत्या की जाने की आशंका व्यक्त कर इस जेल से शिफ्ट करने की मांग की।

पत्नी ने सरकार से लगाई गुहार

पत्नी ने सरकार से लगाई गुहार

वहीं, उनकी पत्नी की ओर से अतीक की तबीयत और सुनवाई के लिए आए दिन प्रयागराज तक का सफर पर सरकार से गुहार लगाई गई थी कि अतीक को नैनी जेल में शिफ्ट किया जाए। राज्य सरकार ने अतीक व उनकी पत्नी के आग्रह पर फैसला तो लिया, लेकिन इस बीच आचाार संहिता लग चुकी थी। जिसके कारण अतीक को शिफ्ट नहीं किया जा सकता था। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें सभी कारणों को स्पष्ट करते हुए अतीक को नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की परमिशन मांगी गई थी। चुनाव आयोग ने अतीक को शिफ्ट किए जाने का आदेश जारी कर दिया, जिसके बाद अतीक को कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल ले आया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+