काशी के आर्टिस्ट अरविंद ने बनाई प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग, 10 प्रमुख योजनाओं को भी दर्शाया
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) के मौके पर काशी के आर्टिस्ट अरविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास पेंटिंग बनाई है। जिसकी चर्चा अब सभी तरफ हो रही है। अरविंद ने इस पेंटिंग को देश का माहौल देखते हुए तैयार किया है। साथ ही पीएम मोदी की पेंटिंग के माध्यम से देशवासियों को संदेश देने की भी कोशिश की है। इतना ही नहीं, पेंटिंग में अरविंद ने 10 प्रमुख योजनाओं की भी बखूबी दर्शाया है।
Recommended Video

सफाई का संदेश दे रही है पीएम मोदी
काशी के आर्टिस्ट अरविंद ने इस पेंटिंग में भारत के नक्शे को तिरंगे में रंगा है साथ ही पीएम मोदी को 10 हाथों के साथ दिखाया गया। पेंटिंग में पीएम मोदी मास्क लगाकर और हाथ में झाड़ू लिए देशवासियों को सफाई का संदेश दे रहे हैं। अरविंद ने अपनी इस पेंटिंग के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा किए गए 10 प्रमुख योजनाओं को भी दर्शाया गया है। इन योजनाओं में स्किल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री धन जन योजना, डिजिटल इंडिया, उज्वला योजना, मेक इन इंडिया, राफेल, राममंदिर और वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को उकेरा गया है।

वैश्विक महामारी के दौर में पीएम पूरी तत्परता से कर रहे है काम
इस दौरान अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में प्रधानमंत्री पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने के साथ ही पीएम उन योजनाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं जिससे भारत का आम आदमी की जिंदगी जुड़ी है। ऐसे में मुश्किल समय मे हमारे प्रधानमंत्री अपनी सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं को साथ लेकर कोरोना काल मे आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूं तो वो देश के मौजूदा हालात पर लगातार पेंटिंग बनाते रहते है लेकिन पीएम की इस पेंटिंग को उन्होंने बेहद मन से तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications