विमान यात्री ने महिला Crew को किया Bad Touche, मना करने पर किया हंगामा, Flight एक घंटे विलंबित, गिरफ्तार
Varanasi Hyderabad Flight News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को वाराणसी से हैदराबाद जाने वाले एक विमान में सवार यात्री ने महिला क्रू को गलत तरीके से छू दिया। विरोध करने पर वह हंगामा करने लगा।
महिला क्रू द्वारा इसकी सूचना तत्काल अपने सहयोगियों को दी गई। उसके बाद उन लोगों ने यात्री को समझाना चाहा तो वह हंगामा करने लगा। उसके बाद एयरलाइंस कर्मियों द्वारा इसकी सूचना क्यूआरटी को दी गई। टीम ने यात्री को विमान से उतारना चाहा तो वह कहासुनी करने लगा।

इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में यात्री को फ्लाइट से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्री के हंगामे के कारण वाराणसी एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे देरी से उड़ी।
यात्री से की जा रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1171 शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 7:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करने की तैयारी में थी।
फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ी थी इसी दौरान तेलंगाना का रहने वाला फ्लाइट में सवार एक यात्री ने फ्लाइट में सवार महिला क्रू को गलत तरीके से छू दिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद क्रू द्वारा यात्री को फटकार लगाई गई तो यात्री उससे उलझ गया।
क्रू द्वारा अपने सहयोगियों और पायलट के साथ ही एयरलाइंस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इधर फ्लाइट में यात्री द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एयरलाइंस के सुरक्षा प्रभारी श्रीकांत तिवारी सीआईएसएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
यात्री को विमान से उतारने की कोशिश की गई तो वह हंगामा करने लगा। उसके बाद किसी तरह यात्री को फ्लाइट से नीचे उतर गया और उसे मुख्य टर्मिनल भवन में लाया गया। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
यात्री द्वारा फ्लाइट में हंगामा किए जाने के चलते फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 20 मिनट देरी से अर्थात 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए प्रस्थान की। इस बारे में फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यात्री को पकड़ कर उसे पूछताछ की जा रही है। एयरलाइंस द्वारा इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications