'19 नवंबर को Air India...', खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर भी जारी हुआ अलर्ट

खालिस्तानी आतंकी द्वारा 19 नवंबर को Air India की विमान से सफर करने वालों को धमकी दिए जाने के मामले को लेकर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार से अलर्ट जारी किया गया है जो 20 नवंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की गहनता पूर्वक जांच की जाएगी।

alert-at-varanasi-airport-after-khalistani-terrorists-threat

गहनता पूर्वक जांच पड़ताल किए जाने के बाद ही यात्रियों को टर्मिनल भवन और हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। खास तौर पर एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है।

दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एक वीडियो जारी करते हुए करते हुए एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।

बताया जा रहा है कि आतंकी पन्नू कनाडा में बैठकर यह वीडियो बनाया था और वहीं से इस वीडियो को जारी कर किया गया है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद देश के कई हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी किया गया है।

इसी कड़ी में सोमवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा एजेंसी की एक बैठक की गई। बैठक में सीआईएसएफ के साथ ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सभी एजेंटीयों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट से हवाई सफर करने के लिए जाने वाले यात्रियों की जांच पहले की अपेक्षा और बढ़ा दी जाएगी तथा वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में भी कड़ी निगरानी की जाएगी।

इस बारे में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार द्वारा बताया गया कि धमकी मिलने के बाद वीडियो वायरल होने पर वाराणसी एयरपोर्ट पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 नवंबर तक वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+