Akanksha Dubey: मां ने कहा- समर सिंह को सपा नेताओं का मिल रहा संरक्षण, शिवपाल यादव के साथ तस्वीर वायरल

आकांक्षा दुबे प्रकरण में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि आरोपी समर सिंह को समाजवादी पार्टी नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।

Akanksha Dube Samar Singh

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।

Recommended Video

      Akanksha Dubey:मां ने कहा- समर सिंह को सपा नेताओं का मिल रहा संरक्षण,शिवपाल यादव के साथ तस्वीर वायरल

      आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि मुझे संदेह है कि मेरी बेटी के मामले में जो दोषी है उसको समाजवादी पार्टी का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने में भी हिला हवाले किया था।

      जारी किए गए वीडियो में आकांक्षा दुबे की मां यह कहते हुए नजर आ रही है कि इसी के चलते पुलिस द्वारा धाराएं बिकम लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में मुझे पुलिस प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है।

      सीएम से न्याय की गुहार: वीडियो में आगे उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगे हाथ जोड़ती हूं, कि वे इस केस को अपने हाथ में ले और मेरी बेटी को न्याय दिलाएं।

      शिवपाल यादव के साथ तस्वीर वायरल: आकांक्षा दुबे केस के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के साथ समर सिंह का फोटो शेयर किया है। इस फोटो को अदिति यादव ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

      इंस्टाग्राम पर जब इस फोटो को चेक किया गया तो पता चला की फोटो 4 दिन पहले शेयर किया गया था और फोटो शेयर करने के बाद लोगों द्वारा समर सिंह को आरोपी बताते हुए उस पर कमेंट किया गया है।

      फोटो 4 दिन पहले ही शेयर किया गया है, ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सचमुच शिवपाल यादव और समर सिंह की मुलाकात कुछ दिन पूर्व हुई थी या फिर जिस फोटो को वायरल किया जा रहा है या फोटो पहले की है।

      हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस पकड़ नहीं हो कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

      लेकिन लुकआउट नोटिस जारी करने से संबंधित कार्य मांगने पर पुलिस द्वारा बताया गया कि उसे दिया नहीं जा सकता है। फिलहाल इस मामले में प्रतिदिन नए-नए और चौकानेवाले तथ्य सामने आते जा रहे हैं।

      ये भी पढ़ें:- Singer Samar Singh की मुश्किलें बढ़ीं, आकांक्षा दुबे मामले में पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+