Singer Samar Singh की मुश्किलें बढ़ीं, आकांक्षा दुबे मामले में पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ऐसे में समर सिंह के लिए विदेश भागना मुश्किल होगा।

singer Samar Singh

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने singer Samar Singh के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। आकांक्षा की मौत को बारह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस समर सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद समर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब समर सिंह विदेश नहीं जा सकते क्योंकि लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर समर सिंह की निगरानी शुरू हो गई है।

दरअसल, बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्‍थित सोमेंद्र होटल के एक कमरे में भोजपुर फिल्‍म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी। आकांक्षा की मौत के अगले दिन आकांक्षा के परिजनों द्वारा समर सिंह व संजय सिंह पर आरोप लगाए गए थे।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आकांक्षा की मौत के लिए समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया था और समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ 27 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस टीम समर सिंह को पकड़ने के लिए वाराणसी के अलावा आजमगढ़, गोरखपुर के अलावा महाराष्‍ट्र और बिहार भी गई थी लेकिन समर सिंह को पकड़ा नहीं जा सका।

उसके बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं थी. काफी खोजबीन के बाद जब समर सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने अब लुक आउट नोटिस जारी किया है।

आकांक्षा दुबे मामले के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी समर सिंह के विदेश भाग जाने की आशंका जताई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद समर सिंह का विदेश भागना मुश्किल है।

पुलिस की जांच पर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट में आकांक्षा दुबे की गर्दन के अलावा कलाई पर चोट के निशान मिले हैं तो पुलिस इस प्रकरण की जांच क्यों नहीं कर रही थी।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने इस मामले में मंगलवार को एडीएम सीटी वाराणसी के माध्यम से सीएम योगी को 14 सूत्री मांग पत्र भी भेजा है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से कराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+