Akanksha Dubey case: भोजपुरी सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey प्रकरण में Singer Samar Singh को पुलिस ने लिया हिरासत में। 27 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाने में समर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा।

Varanasi Police Samar Singh Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey प्रकरण में भोजपुरी Singer Samar Singh को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की रात छापेमारी के दौरान समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट की मानें तो समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से गुरुवार की रात में गिरफ्तार किया गया, उसके बाद नंदग्राम थाने में रखा गया है।

Samar Singh Varanasi

भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने सोसाइटी से गिरफ्तार किया था। समर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि पूछताछ के बाद दो अन्य लोगों को छोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इसके पहले समर सिंह नोएडा में छुपा हुआ था। पुलिस से बचने के लिए 4 दिन पहले सिंगर समर सिंह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी में पहुंचा था।

समर सिंह को थोड़ी देर बाद गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश करने के बाद समर सिंह को वाराणसी पुलिस को सौंप दिया जाएगा फिलहाल अभी गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में समर सिंह से पूछताछ जारी है।

मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने में समर सिंह तथा समर के भाई संजय सिंह के खिलाफ 27 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस के अलावा अन्य पुलिस टीमें भी समर सिंह की तलाश कर रही थी। समर सिंह को पकड़ने के लिए आजमगढ़, गोरखपुर, बिहार और महाराष्ट्र में भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

ऐसे में वाराणसी कमिश्नर पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ हाल ही में लुक आउट नोटिस जारी किया था। लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट पर समर सिंह की डिटेल्स भेजी गई थी जिससे समर सिंह विदेश ना भागने पाए।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने हिरासत में लिया है और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस समर सिंह को लेकर गाजियाबाद से वाराणसी के लिए रवाना होगी.

Recommended Video

    भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने पकड़ा, लाया जाएगा वाराणसी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+