काशी विद्यापीठ में अजय राज और तेजस्वी के कार्यक्रम को नहीं मिली इजाजत, छात्रों ने किया हंगामा, फोर्स तैनात

UP Varanasi News: वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई संगठन से जुड़े छात्रों ने जमकर बवाल किया। विद्यापीठ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रों के साथ ही विपक्षी दलों के नेता विद्यापीठ में धरने पर बैठे हैं।

बताया जा रहा है कि छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई की तरफ से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवा महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और यूपी के अध्यक्ष अजय राय और राजद के नेता तेज प्रताप यादव को आमंत्रित किया गया था।

ajay-raj-and-tejashwis-program-not-allowed-in-kashi-vidyapeeth

छात्रों का आरोप है कि कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन अचानक विश्वविद्यालय प्रशासन एक दिन पहले कार्यक्रम को रद्द कर दिया। कार्यक्रम रद्द किए जाने के बाद छात्र हंगामा करने लगे। छात्र इतना आक्रोषित हो गए कि विद्यापीठ में पुलिस फोर्स की तैनाती करनी पड़ी।

इस दौरान छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के साथ झड़प भी किया। झड़प के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता ने आत्मदाह करने की धमकी भी दे दी। नाराज छात्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर सुबह से ही धरना दे रहे हैं। छात्रों के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कहीं नेता भी मौजूद हैं।

बुधवार रात में भी हुई थी जमकर बहस
दरअसल, इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार से ही तनाव जारी रहा। बुधवार की रात कार्यक्रम को रद्द किए जाने की जानकारी जो छात्रों को ही तो छात्र भड़क गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाराज छात्रों और छात्र नेताओं ने कुलपति को भी बंधक बना लिया था।

गुरुवार को कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही छात्र धरना प्रदर्शन करने लगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय में कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। इस कार्यक्रम में किसी भी पार्टी के नेता को शामिल किया जाना उचित नहीं है।

फिलहाल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बारे में अमेठी के पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता दीपक सिंह द्वारा कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। इस तरह से अचानक कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाना चाहिए था।

इस बारे में दीपक सिंह ने एक्‍स पर लिखा है कि " देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार के क़ब्ज़े का प्रमाण। आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (विश्वविद्यालय वाराणसी) में INDIA गठबंधन के सभी छात्र संगठनों ने मिलकर "युवा महाकुंभ" कार्यक्रम आयोजित किया था, कार्यक्रम आयोजन हेतु 11"मार्च को लिखित अनुमति देने के बाद भी आज सवेरे प्रशासन द्वारा रद्द कर, हमारे सैकड़ों छात्र नेताओं को विश्वविद्यालय गेट के अंदर पुलिस लगाकर रोक लिया गया, हम लोगों को गेट के अंदर नहीं जाने दिया, तो गेट के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठना पड़ा, क्योंकि विश्वविद्यालय के सारे गेट बंद कर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दे गई थी।
आज वाराणसी की इस घटना ने प्रमाणित कर दिया की देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार का पूर्ण कब्जा हो गया है, देश में लोकतंत्र, संविधान बचा ही नहीं है। इसे बचाना है तो भाजपा को हटाना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+