Varanasi में 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी Agniveer रैली भर्ती, देखें पूरा शेड्यूल
Varanasi में 16 नवंबर से अग्निवीर भर्ती शुरू होगी जिसमें वाराणसी समेत कुल 12 जनपदों के करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और तैयारी चल रही है
अग्नीपथ योजना के तहत वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक Agniveer भर्ती के लिए रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली भर्ती वाराणसी समेत 12 जनपदों के युवा शामिल होंगे। भारी संख्या में अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में तैयारी की जा रही है। रणबांकुरे मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली भर्ती में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र आदि जनपदों से 1 लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी
अग्नीपथ योजना के तहत होने वाली रैली भर्ती को ध्यान में रखते हुए रैली भर्ती से जुड़े अधिकारियों द्वारा वाराणसी जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। वाराणसी के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेना भर्ती कार्यालय का सहयोग किया जाएगा। छावनी में स्थित रणबांकुरे मैदान तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों की व्यवस्था, यातायात, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा आदि के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। रैली भर्ती के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी प्रकार का हिंसात्मक कार्य न किया जाए इसको देखते हुए सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
तहसील वार आएंगे अभ्यर्थी, देखें शेड्यूल
- 16 November को गोरखपुर की चौरी चौरा और बांसगांव तहसील।
- 17 November को गोरखपुर- सहजनवां और गोला तहसील।
- 18 November को गोरखपुर की खजिनी और गोरखपुर तहसील।
- 19 November को गोरखपुर के कैंपियरगंज और देवरिया की सदर व रुद्रपुर तहसील।
- 20 November को देवरिया की भाटपार रानी, बरहल व सलेमपुर और सोनभद्र की घोरावल तहसील।
- 21 November को सोनभद्र की राबर्ट्सगंज व दुद्धी और बलिया की सदर तहसील।
- 22 November को बलिया की सिकंदरपुर, बांसडीह व बैरिया तहसील।
- 23 November को बलिया की रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ की घोसी तहसील।
- 24 November को मऊ की मधुबन, मोहम्मदबाद गोहना व मऊनाथ भंजन तहसील।
- 25 November को आजमगढ़ की सदर, बुरहानपुर और लालगंज तहसील।
- 26 November को आजमगढ़ की निजामाबाद, मेहनगर और सगड़ी तहसील।
- 27 November को आजमगढ़ की फूलपुर और गाजीपुर की जखनिया व जमानिया तहसील।
- 28 November को गाजीपुर की सदर और मोहम्मदाबाद तहसील।
- 29 November को गाजीपुर की सैदपुर और कासिमाबाद तहसील।
- 30 November को गाजीपुर की सेवराई, भदोही की सदर, ज्ञानपुर व औराई और चंदौली की मुगलसराय तहसील।
- 1 December को चंदौली की चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ और सदर और मिर्जापुर की लालगंज तहसील।
- 2 December को मिर्जापुर की मड़िहान, सदर, चुनार और जौनपुर की बदलापुर तहसील।
- 3 December को जौनपुर की मछलीशहर, सदर और वाराणसी की राजातालाब तहसील।
- 4 December को जौनपुर की मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी की पिंडरा तहसील।
- 5 December को जौनपुर की शाहगंज और वाराणसी की सदर तहसील।
- 6 December को सभी जिलों के कुछ चुनिंदा आवेदको के लिए भर्ती आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications