वाराणसी के 350 नाविक परिवारों के खेवनहार बने सोनू सूद, 6 घंटे में पूरा किया वादा, लोग बोले- धन्यवाद रियल हीरो
वाराणसी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 350 नाविक परिवार को मदद की है, वो भी अपने वादे के मुताबिक। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु उपाध्याय ने सोनू सूद को काशी के इन नाविक परिवारों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। ट्वीट मिलते ही सोनू सूद ने रीट्वीट किया और वादे के मुताबिक छह घंटे के अंदर नाविकों के घर राशन से भरी बोरियां पहुंच गईं। वहीं, राहत सामग्री पाकर नाविकों के परिवार के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सोनू सूद को धन्यवाद दिया।
Recommended Video

होप के सदस्यों ने बांटी राहत सामग्री
सोनू सूद के ट्वीट के करीब छह घंटे बाद ही राहत सामाग्री नाविकों के घर पहुंचने लगी। होप संस्था के सदस्यों ने देर शाम से लेकर रात तक घाट किनारे और घर-घर जाकर नाविक परिवारों को सोनू सूद की ओर से मुहैया कराए गए राशन पैकेट बांटे। खाद्यान्न पैकेट में पांच-पांच किलो आटा व चावल, एक-एक किलो चना, दाल, नमक व तेल के अलावा मसाला सहित नौ आइटम हैं। दिव्यांशु ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में सभी परिवारों तक राशन पहुंचाया जाएगा।

हफ्ते भर का राशन कराया मुहैया
अभिनेता सोनू सूद ने वाराणसी के नाविक परिवारों को हफ्तेभर का राशन मुहैया कराया है। इतना ही नहीं, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि अभिनेता सोनू सूद ने काशी के कुम्हारों और बंजारों के लिए 300 राहत सामग्री पैकेट भेजवाया था। इस राहत सामग्री को कुम्हारों और बंजारों में होप की टीम ने बांटा था।

समाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु ने सोनू सूद को किया था ट्वीट
बता दें कि 1 सितंबर को काशी में नाविकों की समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु उपाध्याय ने सोनू सूद को काशी के इन नाविकों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। दिव्यांशु ने लिखा था कि वाराणसी के 84 घाटों में 350 कश्ती चलाने वाले परिवार आज दाने-दाने के लिए तरस रहें हैं। इन 350 नाविक परिवारों की आप आख़री उम्मीद हो। गंगा में बाढ़ आने के कारण और मुश्किलें इनकी बढ़ गई है! काशी में 15 से 20 दिन तक इनके बच्चों को भूखे पेट न सोना पडे।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला












Click it and Unblock the Notifications