बनारस में खंडित शिवलिंग मिलने पर बोले आप नेता संजय, 'योगीराज में चल रही बाबरशाही'

varanasi news today (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मलबे में मिले दर्जनों खंडित शिवलिंग-मूर्तियां को लेकर आप नेता संजय ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा है कि काशी में बहुत से मंदिर तोड़े जा रहे हैं, शिवलिंग तोड़कर थाने में रखा है, "मोदी, मौन मोदी बने हैं" संजय ने कहा, "भाजपा वालों शर्म करो! योगी के राज में बाबरशाही चल रही है। भोले बाबा का श्राप मत लो, वरना पूरे देश से तुम्हारी सत्ता साफ़ हो जायेगी।"

आमजन भी​ विरोध-प्रदर्शन पर उतारू

आमजन भी​ विरोध-प्रदर्शन पर उतारू

बता दें कि यहां लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर में मकानों के मलबे में 126 प्राचीन खंडित शिवलिंग और मूर्तियां के अवशेष मिले हैं। इसे लेकर विपक्षी सियासी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, आमजन भी​ बनारस में शिवलिंगों का ये हश्र देख विरोध-प्रदर्शन पर उतारू हो गया है। संजय सिंह के अलावा कई और भी नेताओं के बयान भी आ चुके हैं। ऐसे में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने भी अपना पक्ष रखा है। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह का कहना है कि ऐसा साजिश के तहत हुआ है।

'शिवलिंग मिलने की अफवाह फैलाई जा रही है'

'शिवलिंग मिलने की अफवाह फैलाई जा रही है'

बकौल विशाल सिंह, "कॉरिडोर के निर्माण हेतु तोड़े जा रहे कुछ भवनों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। वीडियो और फोटो मुहैया कराने के साथ ही ठेकेदार मकानों को तोड़ने का काम करते हैं। यही नहीं, यदि किसी मकान में मन्दिर और पुरातत्व विभाग से जुड़ी हुई चीजें सामने आती हैं तो ट्रस्ट बोर्ड के अधिकारी की मौजूदगी में काम होता है। जो मलबे से शिवलिंग निकलने की बातें की जा रही हैं, असल में वो कॉरिडोर वाली तोड़फोड़ से नहीं निकले, बल्कि साजिश के तहत माहौल खराब करने के लिए ये बातें फैलाई जा रही हैं।"

'वो शिवलिंग फैक्ट्री में टूटे होंगे'

'वो शिवलिंग फैक्ट्री में टूटे होंगे'

विशाल सिंह ने साफ किया कि उनके कॉरिडोर के निर्माण के मलबे को राजघाट और रामनगर में डंप किया जाता है। ऐसे में जब मैं वाराणसी में नही था, तो मन्दिरों को तोड़कर शिवलिंग को नालों और प्लांट में फेंकने की बातें होने लगीं। वहाँ जिन शिवलिंग के अवशेष की बातें की जा रही हैं, असल में वो चुनार के पत्थरों के हैं। जिन्हें कारीगर के बनाये जाने के बाद फैक्ट्री में खंडित हो जाने के कारण रख दिया गया था।"

'मंदिर ट्रस्ट भी केस दर्ज कराएगा'

'मंदिर ट्रस्ट भी केस दर्ज कराएगा'

विशाल ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कुछ लोग इन टूटे मलबे को अन्य किसी मकानों के मलबे में मिलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। वे कॉरिडोर के काम को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में अब काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट भी केस दर्ज कराएगा।"

यह है संजय सिंह का पूरा ट्वीट

यह है संजय सिंह का पूरा ट्वीट

"भाजपा वालों शर्म करो योगी के राज में बाबरशाही चल रही है, काशी में बहुत से मंदिर तोड़े जा रहे हैं, शिवलिंग तोड़कर थाने में रखा है। मोदी, मौन मोदी बने हैं। भोले बाबा का श्राप मत लो भाजपाईयों वरना पूरे देश से तुम्हारी सत्ता साफ़ हो जायेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+