फोन और वाट्सएप के जरिए परेशान करता था, लड़की ने प्यार से बुलाकर की पिटाई

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में सोशल मीडिया का गलत फायदा उठाने की कोशिश करने वाले एक शोहदे को पब्लिक के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लड़कियों ने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले शोहदे को गुस्से में आई पब्लिक में काफी पीटा और लहूलुहान कर दिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही जिस लड़की का वीडियो वायरल करने की कोशिश की गई थी उसके भी हाथों शोहदे को काफी मार खानी पड़ी।

A youth threatened on social media, girl took bold step

फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास की बस्ती में रहने वाली एक लड़की को काफी दिनों से एक मनचले की मनमानियों का शिकार होना पड़ रहा था। गाजीपुर के रहने वाले युवक ने उस लड़की के व्हाट्सएप से फोटो निकालकर फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देता था और कई दिनों से लड़की को फोन पर परेशान कर रहा था। उस लड़की के घर के सामने युवक ने जहर खाकर अपनी जान देने की धमकी भी दी थी।

A youth threatened on social media, girl took bold step

गाजीपुर से काशी बुलाया
पीड़िता का कहना है कि उसने धोखे से फोन पर बात करके उसे गाजीपुर से यहां बुलवाया और अपने घर वालों को सारी बात बता कर उस युवक को सजा दिलाना उचित समझा। लड़की के भाई विजय का कहना है कि पिछले 2 महीने से उनकी बहन को परेशान किया जा रहा था, जिसकी कंप्लेन भी नजदीकी पुलिस थाने में की गई थी। पुलिस ने उस कंप्लेन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

गुस्साए लोगों ने भी पीटा
इसके बाद कई दिनों तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा और जब युवक ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी तो उसे फोन पर बात करके घर बुलवाया गया और आसपास के गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की। युवक की हरकतें देखते हुए भीड़ को गुस्सा आ गया और शोहदे को पीट दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+