Varanasi: कई पेट्रोल पंपों पर स्वीकार नहीं हो रहे 2000 के नोट, ग्राहकों-कर्मचारियों में मारपीट नौबत
2000 के नोट चलन से बाहर होने का नोटिस जारी करने के बाद आरबीआई ने कहा है कि सितंबर के महीने तक नोट वापस ले लिए जाएंगे लेकिन Varanasi के कई पेट्रोल पंप संचालकों ने दो हजार रुपए के नोट लेना बंद कर दिया है।

आरबीआई द्वारा 2000 के नोटों के चलन से बाहर होने को लेकर सूचना जारी करने के बाद भले ही यह बताया गया है कि सितंबर माह तक 2000 के नोट वापस लिए जाएंगे लेकिन Varanasi में कई पेट्रोल पंपों पर 2000 के नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
2000 के नोट स्वीकार न किए जाने के चलते ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो रही है। पेट्रोल पंपों के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी 2000 के नोट लेने से दुकानदार इंकार कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
[वीडियो नीचे है।]
दरअसल, सोमवार को सायं काल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र भोजुबीर सिंधोरा मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2000 के नोट के लिए कर्मचारी और ग्राहक कहासुनी कर रहे हैं।
मोटरसाइकिल पर बैठे दो ग्राहकों द्वारा कर्मचारी से कहा जा रहा है कि यदि आप 2000 के नोट नहीं लेंगे तो यह लिखकर दे दीजिए कि हमारे द्वारा 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा। दीपक कर्मचारी भी ग्राहकों से उलझ रहा है और नोट न लिए जाने की बात को लिख कर देने की बात भी कह रहा है।
इस दौरान ग्राहक और कर्मचारी के बीच 2000 के नोट को लेकर काफी देर तक झड़प होती है। कर्मचारी द्वारा व्हाट्सएप पर आए एक मैसेज को दिखाया जाता है और कहा जाता है कि इसी मैसेज को देख लीजिए और हम या नोट नहीं लेंगे।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया और उसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। अब लोगों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि जब सितंबर माह तक 2000 के नोट वापस लिए जाएंगे तो फिर अभी से इन्हें क्यों नहीं लिया जा रहा है।
इसी तरह वाराणसी जिले के जंसा थानाक्षेत्र के अकेलवा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बकायदा तख्ती पर लिखकर टांग दिया गया है कि यहां पर 2000 के नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। तख्ती पर यह भी लिखा गया है कि इसके बारे में 112 नंबर डायल करें।












Click it and Unblock the Notifications