youtuber saurabh joshi सब्सक्राइबर 2.30 करोड़ के पार, पिता ने दिहाड़ी कर पाला, आज करते हैं रोज इतनी कमाई
youtuber saurabh joshi उत्तराखंड के एक सामान्य परिवार के युवा यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपनी प्रतिभा से कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। इसके साथ ही सौरभ ने यूट्यूब पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।यूट्यूब पर सौरभ जोशी के सब्सक्राइबर 2.30 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। वे अपने परिवार के साथ हल्द्वानी रहते हैं।

सौरभ जोशी की प्रांरभिक शिक्षा हरियाणा में हुई है। सौरभ ने ललित कला में स्नातक (बीएफए) किया है। जोशी ने साल 2017 में सौरभ जोशी आर्ट्स नाम से ब्लाग शुरू किया। इसके बाद 2019 में सौरभ जोशी ब्लाग चैनल शुरू किया। यूट्यूब चैनलों में लगातार नए वीडियो डालते रहे। साथ ही लोगों की टिप्पणियों से सीखते हुए नए प्रयोग किए।
सौरभ के यूट्यूब पर 10.30 अरब से अधिक व्यूअर हो चुके हैं।
सौरभ का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। सौरभ के पिता कुछ साल पहले तक दूसरों के घरों में पेंट कर घर का खर्च चलाते थे। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। वह लोगों के घरों में जाकर पेंट, पुट्टी व पीओपी करते थे। उन्हें दिहाड़ी के तौर पर दो-चार सौ रुपये मिलते थे। आज बेटे के पास थार, फार्च्यूनर और इनोवा जैसी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौरभ जोशी हर दिन 1.5 से 2 लाख रुपये कमाते हैं। उनके पास कई गाड़ियां हैं। जो कि करोड़ से ज्यादा कीमत की हैं।
सौरभ जोशी ने अपने व्लाग के जरिये पहाड़ी व्यंजनों और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है। कोरोना काल के समय में जब सब लोग घरों में कैद हो गए थे तो सौरभ ने अपने भाई पीयूष जोशी के साथ मिलकर अपनी बोरियत दूर करने के लिए यूट्यूब पर एक व्लॉगिंग चैनल बनाया। इसमें सौरभ जोशी ने अपनी दिनचर्या को लोगों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया। अब वे अपने परिवार के साथ हल्द्वानी रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications