रुद्रपुर: PCS परीक्षा में नहीं हो पा रहा था पास, पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में प्रभात जागेश्वरी ने अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रभात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और लगातार प्रयासों के बावजूद सफल नहीं होने की वजह से तनाव में था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रभात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो प्रभात के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Youth shoots himself extreme step in Rudrapur

पिता की बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीवान लाल मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले है और पिछले कई सालों से भगवानपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। वे सीआईएसएफ से डेढ़ साल पहले ही रिटायर हुए हैं। दीवान लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार रात की है। खाना खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरों में चले गए थे। इसी बीच एक कमरे से परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो सभी भागकर मौके पर पहुंचे। कमरे में उनका बेटा प्रभात जागेश्वरी (29) मृत पड़ा था। प्रभात ने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पीसीएस परीक्षा में नहीं हो पाया था चयन
सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कोतवाल भट्ट ने बताया कि युवक ने तनाव के चलते आत्महत्या की है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हल्द्वानी में चल रहा था इलाज
पिता दीवान लाल ने बताया कि प्रभात ने एमकॉम किया था। वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारियां करने के साथ ही परीक्षा दे रहा था। वह दो बार पीसीएस की परीक्षा दे चुका था, लेकिन कम नंबरों से चयन होने से रुक जाता था। इस वजह से प्रभात तनावग्रस्त रहता था। उसका हल्द्वानी से उपचार भी चल रहा था। तनाव की वजह से ही उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा। बता दें कि प्रभात की तीन साल पहले मीनाक्षी से शादी हुई थी। उसका डेढ़ साल का पुत्र सिद्धार्थ भी है। प्रभात तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+