विकासनगर में दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की डूबने से मौत, ऋषिकेश घूमने आया एक अन्य युवक गंगा नदी में डूबा

सोमवार को देहरादून के कटापत्थर में दोस्तों के साथ नहाने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई, उधर दिल्ली से ऋषिकेश घूमने से आया एक युवक गंगा नदी में डूब गया। दोनों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं।

young man Vikas Nagar died due to drowning, another young man Rishikesh drowned Ganga river.

देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर के पास यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ टीम को डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर के पास एक युवक यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली।

टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। बताया गया कि युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था वह तेज बहाव की चपेट में आने के कारण नदी में बह गया। टीम ने यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया व गहन सर्चिंग के दौरान युवक के शव को नदी से बरामद कर दिया।

युवक की पहचान आसियान उम्र 17 वर्ष निवासी सीतापुर, उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। उधर ऋषिकेश में निम बीच के पास गंगा नदी में बहे युवक का भी एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया।

पुलिस चौकी तपोवन ने एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि ऋषिकेश निम बीच के पास एक युवक गंगा नदी में बहकर लापता हो गया है। टीम ने निम बीच के पास गंगा नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू टीम द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से भी लगातार गहन सर्च किया गया। गंगा नदी में डीप डाइविंग करते हुए लगभग 15 फ़ीट की गहराई में युवक के शव को ढूंढ लिया गया।

युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया हुआ था व राफ्टिंग करने के बाद गंगा नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया। मृतक की पहचान शिवम उम्र 24 वर्ष, निवासी उत्तमनगर, दिल्ली के रुप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+