पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए परिणाम और परिवार दोनों तरह से क्यों खास है 10 मार्च, जानिए

पूर्व सीएम हरीश रावत की आज शादी की सालगिरह भी

देहरादून, 10 मार्च। उत्तराखंड में आज सभी 70 सीटों पर रिजल्ट आने वाले हैं। इसको लेकर सभी सियासी दलों और राजनेताओं में उत्सकुता बनी हुई है। प्रदेश के लिहाज से ये चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत की आज शादी की सालगिरह भी है। ऐसे में ​परिणाम के दिन ही शादी की सालगिरह होना एक संयोग है।

Why March 10 is special for former CM Harish Rawat, both results and family, know

राजनीति में भी सक्रिय हैं रेणुका रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत की आज शादी की सालगिरह भी है। हरीश रावत ने अपने साथी कांग्रेस सदस्य और राजनीतिज्ञ रेणुका रावत से शादी की है, जिन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक भी प्राप्त किया है। उनके शुभचिंतक उन्हें चुनाव परिणाम से पहले शादी की सालगिरह की भी बधाई दे रहे हैं। हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और वे हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी है। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हरीश रावत के लिए ये चुनाव दो मायने में खास है, पहला तो वे मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, दूसरा उनकी बेटी अनुपमा रावत भी हरिद्वार ग्रामीण से चुनावी मैदान में भी है। ऐसे में हरदा के लिए ये चुनाव खास है।

हरीश रावत ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक के जरिए भगवान से आशीर्वाद भी मांगा है।
हरदा ने लिखा है-

#ॐ_श्री_गणेशाय_नमो_नमः
#ॐ_नमो_भगवते_वासुदेवाय
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
मैं अपने ईष्ट देवता, कुलदेवता व सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करता हूंँ।
भगवान विष्णु हम सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
#ॐनमःशिवाय #जय_मां_भगवती #जय_साईं_बाबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+