भाजपा शासित राज्यों में लोकप्रियता के मामले में किस सीएम को मिला पहला स्थान, धाकड़ धामी ने भी रच दिया इतिहास
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा शासित राज्यों मे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में दूसरे स्थान पर रहे हैं।
इस सूची में योगी आदित्यनाथ पहले और पुष्कर सिंह धामी दूसरे स्थान पर रहे। नव भारत टाइम्स समूह द्वारा अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सीएम योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर पोल कराया।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर 51.1 फीसद जनता ने पोल कर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर मुहर लगाई है। जबकि पोल के दौरान जनता ने कमेंट के माध्यम से भी मुख्यमंत्री धामी के फैसलों और कामकाज की खुलकर तारीफ की है। यह सुखद एवं उत्तराखण्ड के गौरव बढ़ाने की बात है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह के सर्वे मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा शासित राज्यों मे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची मे स्थान मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए सीएम को बधाई दी है।
भट्ट ने कहा कि देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है और इससे राज्य का गौरव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री धामी के कई फ़ैसले देशभर में नजीर बने हैं ।उनके बड़े फैसलों और राज्य के विकास को लेकर लिए गए नीतिगत निर्णयों से अलग छवि उभरी है। खासकर मातृशक्ति और युवा वर्ग में राज्य के हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी खासे चहेते हैं।
विकास कार्यों को लेकर नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों(एसडीजी) रैंकिंग में भी देश भर में उत्तराखंड को पहला स्थान दिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने अपने काम पर लोकप्रियता की लंबी लकीर खींची है। इधर, मुख्यमंत्री धामी की आमजनों के बीच तथा सोशल मीडिया में भी खासी लोकप्रियता है। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के बाद देश में सबसे ज्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में दर्ज हो चुके हैं। अकेले फेसबुक पेज पर उनके फॉलोवर्स एक करोड़ पार हैं।












Click it and Unblock the Notifications