उत्तराखंड में आने वाले 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग की 21 से 24 मई अनेक जिलों में बारिश की चेतावनी
देहरादून, 21 मई। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। साथ ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 21 से 24 मई के बीच राज्य में चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

21 व 22 को येलो अलर्ट भी जारी
मौसम विभाग की मानें तो एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के बाद एक ऊपरी वायु प्रणाली सक्रिय होने से राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश, गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 21 व 22 को बारिश के साथ 60 से 70 किमी व कहीं कहीं 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 व 24 को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। 23 व 24 को उत्तरकाशी, देहरादून व टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम को लेकर सबसे ज्यादा नजरें चारधाम यात्रा मार्ग पर है। खासकर जहां सबसे ज्यादा लेंडस्लाइड की आशंका बनी हुई है। चारधाम में बारिश से अस्तव्यस्त हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications