Uttarakhand weather भूस्खलन से केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा बंद, 14 अगस्त तक जारी हुआ अलर्ट

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से चार धाम यात्रा प्रभावित हुई है। केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे बाधित होने से यात्रा बंद है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से चार धाम यात्रा प्रभावित हुई है। केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे बाधित होने से यात्रा बंद है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही 14 अगस्त तक फिलहाल बारिश से किसी तरह की राहत न होने की उम्मीद जताई है।

weather Kedarnath and Yamunotri yatra closed due to landslide, alert issued till August 14

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते केदारनाथ व यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया, जबकि कई जगहों पर सड़क धंसने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है।

Recommended Video

    Uttarakhand weather भूस्खलन से केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा बंद, 14 अगस्त तक जारी हुआ अलर्ट

    केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गुप्तकाशी-गौरीकुण्ड हाईवे पर चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत तरसाली के पास ऊपर पहाड़ी से चट्टान व मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह से बाधित है। यहां पर सड़क का तकरीबन 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं वाॅशआउट हुआ है। रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निचले क्षेत्र के थाना चौकियों (चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी तिलवाड़ा, थाना अगस्त्यमुनि, काकड़ागाड़) से लोगों व यात्रियों को मार्ग बाधित होने की जानकारी दी जा रही है।

    ऐसे में यात्री वाहन सोनप्रयाग तक नहीं पहुंच सकते उनको सुरक्षित जगह पर ही रुकने की सलाह दी जा रही है। हाईवे ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद हो गया है जो शुक्रवार तक भी खुलना मुश्किल है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, पौड़ी और टिहरी में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। चंपावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश का यह क्रम आगामी 14 अगस्त तक बने रहने की आशंका है। बीते तीन दिनों से दून के कई इलाकों में भारी वर्षा का क्रम जारी है।

    दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में वर्षा के कारण पहाड़ी से आये मलबे से सड़क धंस गई। इसके कारण राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। हजारों वाहन दोनों ओर फंसे हुए। मार्ग बंद होने से देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, अम्बाला, पानीपत, शामली आदि जाने वाली रोडवेज बसें भी फंस गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+