Uttarakhand weather alert भारी बारिश का अलर्ट, हर्षिल में पुलिया बही, चारों धाम के यात्रा मार्ग बाधित
Uttarakhand weather alert उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का क्रम जारी है। इस बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक बार फिर शासन से लेकर जिला स्तर की टीमें अलर्ट मोड पर है। 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
Uttarakhand weather alert उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का क्रम जारी है। इस बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक बार फिर शासन से लेकर जिला स्तर की टीमें अलर्ट मोड पर है। 12 जुलाई तक फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट है। चार धाम यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है। चार धाम यात्रा का समय सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिले में भारी बारिश की आशंका के बीच डीएम ने अगले दो दिन के लिए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

सोमवार को देहरादून समेत कई इलाकों में दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद फिर से बारिश का क्रम शुरू हो गया है। उत्तरकाशी और देहरादून में स्कूलों में आज 10 जुलाई एक दिन का अवकाश पहले ही घोषित हो चुका था। ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई) और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया जा चुका है।
इस बीच भारी बारिश से प्रदेशभर में जगह जगह नुकसान की खबरें हैं। उत्तरकाशी में वर्षा के कारण हर्षिल में जालंद्री नदी उफान पर है। जालंद्री नदी पर हर्षिल के निकट एक पुलिया बह गई है। यह पुलिया हर्षिल से क्यारकोटी बुग्याल सहित लम्खागा पास को जोड़ती थी। पुलिया बहने के कारण क्यारकोटी बुग्याल व लम्खागा क्षेत्र से संपर्क कट गया है।
Recommended Video
रुद्रप्रयाग में पत्थर गिरने के एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में डबरकोट के पास पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास रुकरुककर अवरुद्ध हो रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 12 जुलाई तक प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बना रहा सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है। सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218












Click it and Unblock the Notifications