उत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन का कहर: 46 लोगों की मौत, कई राज्यों के तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के बीच नदियों में उफान आया हुआ है और कई पुल गिर चुके हैं। बादल फटने की घटना में कुछ मकान भी ढह गए। वहीं, लेमन ट्री रिजॉर्ट के आस-पास जल भराव हो गया। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। आपदा में मरने वालों लोगों के परिवारों के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है वहीं, बेघर हुए लोगों को 1 लाख 9 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश की वजह से व्याप्त संकट को लेकर मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से बात हुई। उन्हें राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
Recommended Video

मुख्यमंत्री बोले- पैनिक न फैलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार अतिवृष्टि के कारण आई आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, मेरा सभी लोगों से अनुरोध है कि, घबराएं नहीं। हमारी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि हर एक व्यक्ति का हर तरीके से जो भी सहायता हो सकेगी, वो सहायता कर देंगे। इसलिए पैनिक न फैलाएं। हम सभी साथ मिलकर प्रदेश को इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि, आप सभी से यह अनुरोध है कि कृपया धैर्य रखें। किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है।

चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी
गौरतलब है कि, बिगड़ते हालातों की वजह से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी है। लगभग 5 हजार यात्री फंसे बताए गए हैं। आज कई स्थानों पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन), एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा यहां के कई इलाकों की वीडियो और तस्वीरें जारी की गई हैं...जिनसे हालत को समझा जा सकता है।

तीन हेलीकॉप्टर तैनात होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अतिवृष्टि के कारण कई जगह मकान, पुल आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई जिंदगियां अभी भी संकट में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य में तीन हेलीकॉप्टर तैनात होंगे।
-
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'












Click it and Unblock the Notifications