Waqf amendment bill पहले दिन से मुसलमानों को टारगेट कर रही BJP सरकार,वक्फ बिल पर क्या बोले देहरादून के मुस्लिम
Waqf amendment bill: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद अब राज्यसभा में पेश हो चुका है। माना जा रहा है कि संसद से बिल को पास करवा लिया जाएगा। बिल के समर्थन और विरोध में सांसद अपनी बात रखे रहे हैं। सियासी दल इसके फायदे और नुकसान समझाने में जुटे हैं।
इस बीच मुस्लिम समाज इस बिल को लेकर क्या समझ रहे हैं। इसको लेकर वन इंडिया ने देहरादून में युवा मुस्लिम वर्ग से बात की और बिल पर उनकी राय जानी। देहरादून के युवा मुस्लिम बिल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के अधिकारों पर डाका है।

उनका कहना है कि बिल संसद के पास होने के बाद भी वे इसको स्वीकार नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध जारी रखेंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर मुस्लिम वर्ग को टारगेट करने का आरोप लगाया है। कमर खान का कहना है कि वे इस बिल की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास में काला दिन बन गया है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ तुष्टीकरण की नीति कर रही है।
कहा कि सरकार इसे पूर्व योजना के तहत लाई है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया। बेरोजगारी की दर बढ़ी है। जनता को इन मुद्दों पर उलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं और वे चुनाव में ऐसे सभी दलों का बॉयकाट करेंगे जो इस बिल के पक्ष में हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ की संपत्तियों पर ढाका डालने का काम किया जा रहा है। भ्रष्ट्राचार के सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि देश में कौन से विभााग में भ्रष्ट्राचार नहीं है। सजान अहमद ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जमीनें वक्फ की हैं। लेकिन सरकार की इन पर नजर है। उन्होंने कहा कि हर तरफ से मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, सारे बिल हमारे खिलाफ ही ला रही है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार चाहती है कि मुसलमानों को हिंदुस्तान में रहने नहीं देंगे। सरकार की नियत में खोट है।












Click it and Unblock the Notifications