Viral video: मसूरी में पंपिंग योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से झरने की तरह बहने लगा पानी, मची अफरा तफरी
Viral video: उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में अचानक पानी का बड़ा पाइप फटने से पानी बहने लगा। मसूरी के कैंपटी रोड पर मसूरी-यमुना पंपिंग योजना की मेन पाइपलाइन फट गई, जिसकी वजह से इससे कई घंटों तक पूरे इलाके में पानी का फव्वारा बहने लगा।
पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि पाइपलाइन फटने से संपर्क मार्ग पर गड्ढा बन गया। पाइपलाइन फटने से पानी आने के साथ ही मसूरी कैंपटी मार्ग पर मलबा भी आ गया, जिससे यहां का यातायात प्रभावित हो गया। कई घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा है।

मसूरी में पानी की पूर्ति के लिए मसूरी-यमुना पंपिंग योजना के तहत यहां पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है।उत्तराखंड में मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से जानी जाती है। जहां साल भर पर्यटक घूमने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई प्राकृतिक झरनों के साथ ही खूबसूरत लोकेशन भी हैं। जो कि सोशल मीडिया में लगातार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।
लेकिन इस बार एक नया झरना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि 144 करोड़ से तैयार मसूरी यमुना पंपिंग योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जो कि एक झरने की तरह दूर से नजर आ रहा है। मसूरी में एक परियोजना के चलते पाइप लाइन फट गई जिसके बाद इसका नजारा किसी झरने से कम नहीं लग रहा था।
सोशल मीडिया में इस पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा CamptyFall और BhattaFall के बाद पहाड़ों की रानी Mussorie मसूरी में नये टूरिस्ट अटरेक्शन विकास का अनुपम उदाहरण बन गया है। आएं और एक बार दर्शन का अनूठा लाभ उठाएं। 144 करोड़ से तैयार मसूरी यमुना पंपिंग योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद।
उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में अचानक पानी का बड़ा पाइप फटने से पानी बहने लगा। दरअसल मसूरी के कैंपटी रोड पर मसूरी-यमुना पंपिंग योजना की मेन पाइपलाइन फट गई, जिसकी वजह से इससे कई घंटों तक पूरे इलाके में पानी का फव्वारा बहने लगा। pic.twitter.com/UgtQtdEGN2
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) March 26, 2025












Click it and Unblock the Notifications