Viral video: हरिद्वार में परिवहन विभाग के अधिकारी पर कांस्टेबल के साथ पिटाई का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
उत्तराखंड के एक अधिकारी के दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो अधिकारी है वह एआरटीओ प्रशासन बताए जा रहे हैं। जो कि दफ्तर में ही कर्मचारी की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही के फोन न उठाने पर एआरटीओ ने अपना गुस्सा जाहिर किया। एआरटीओ की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक एआरटीओ ने किसी काम से अपने सिपाही को फोन किया था। सिपाही ने फोन नहीं उठाया तो एआरटीओ दफ्तर से बाहर आये और सीनियर सिपाही से हाथापाई करने लगे। दबंग एआरटीओ यहीं नहीं रुका और सिपाही के साथ मारपीट करने लगा। सिपाही को नीचे गिराकर पीटने लगे।
Recommended Video
साथ ही गाली गलौज और बुरा बर्ताव भी किया। वायरल वीडियो में सिपाही अपनी तबीयत ठीक न होने तथा एआरटीओ को बॉस होने की याद दिलाते रहे, लेकिन एआरटीओ एक न माने। इस दौरान कुछ अन्य सिपाही और कार्यालय स्टाफ भी मौके पर बीच बचाव को आगे आये। लेकिन वे रूके नहीं।
ग़ज़ब हुआ!!
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) October 2, 2023
हरिद्वार ARTO रत्नाकर ने अपने एक कांस्टेबल को ज़मीन पर गिरा गिराकर पीटा। क्या यह उचित है? ऐसा कांस्टेवल ने क्या कह दिया जो साहब आपा खो बैठे ?
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के ठीक एक दिन पहले ऐसी हिंसा की उम्मीद कैसे की जा सकती है ? जाँच तो होनी चाहिए। pic.twitter.com/wAb20BdMpH
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया में उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा का भी फोटो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रूद्रप्रयाग जिले के थाना गुप्तकाशी में डीएसपी थाने में निरीक्षण के दोरान फिटनेस के नाम पर दरोगा से पुशअप लगवाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications