Viral video: बंदर पर हमला करने के लिए बाघ चढ़ गया पेड़ पर, बंदर ने भी सिखाया सबक, देखिए कैसे
Viral video क्या बंदर बाघ से किसी मामले में जीत सकता है। ये बात सोचकर शायद हंसी आ जाए लेकिन ये संभव है। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बाघ ने एक बंदर पर पेड़ पर चढ़कर हमला करने की कोशिश की लेकिन बंदर ने अपनी सूजबूझ से बाघ को जमीन पर गिरा दिया। आइए देखते हैं कैसे-

सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ और एक बंदर एक ही पेड़ पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाघ धीरे धीरे बंदर तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन जो हुआ उससे एक बड़ा सबक देखने को मिला है।
अगर किसी से पूछा जाए कि बाघ ज्यादा बलवान है या बंदर तो सभी का एक ही जबाव होगा, बाघ। लेकिन अगर हुनर की बात की जाए तो इस वीडियो से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया में कई मायने में प्रेरणा देता हुआ नजर आ रहा है। जिस पर लोग अपने अपने तरीके से इसे वायरल करते हुए नजर आ रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, ये किसी वाइल्डलाइफ सेंचुरी का है।
हालांकि कहां पर कैमरे में कैद हुआ ये साफ नहीं है। इस वीडियो में एक पेड़ पर सबसे ऊपर बंदर नजर आ रहा है। पेड़ के नीचे हिस्से में बाघ आगे कदम बढ़ाते हुए नजर आ रहा है। धीरे धीरे बाघ आगे चलकर बंदर तक पहुंचने की कोशिश करता है। जैसे ही बाघ पेड़ की चोटी पर पहुंचता है, बंदर पेड़ की एक शाखा को झुकाकर नीचे लटकने लगता है।
इस बीच बाघ बंदर की तरफ नीचे की तरफ झुकने की कोशिश करता है, लेकिन थोड़ी ही देर में जमीन पर आ गिरता है और बंदर उछलकर दोबारा ऊपर पहुंच जाता है। ये पूरी घटना एक कैमरे में कैद हो जाती है।
इस वीडियो को उत्तराखंड के सीनियर पत्रकार अजीत राठी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसे काफी लोग पसंद कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सीनियर पत्रकार अजीत राठी ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, ऊपरवाला किसी को ताकतवर बनाता है तो किसी को हुनरबाज। इससे सृष्टि का संतुलन भी बना रहता है। एक बेलगाम और निरंकुश ताकतवर से एक कमजोर जीव कैसे खुद की जिंदगी को बचाता है। केवल जीवन ही नहीं बचाता बल्कि तफ़री भी करता है।
इस वीडियो पर कई लोग अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा Moye Moye ho gya iska to। दूसरे यूजर ने लिखा है कि रोटी कमाना बहुत मुश्किल है।
ऊपरवाला किसी को ताकतवर बनाता है तो किसी को हुनरबाज। इससे सृष्टि का संतुलन भी बना रहता है।
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) December 24, 2023
इस वीडियो को आखिर तक देखिए, एक बेलगाम और निरंकुश ताकतवर से एक कमजोर जीव कैसे खुद की जिंदगी को बचाता है।
केवल जीवन ही नहीं बचाता बल्कि तफ़री भी करता है। pic.twitter.com/K7KcaqNmz5












Click it and Unblock the Notifications