Viral video: बाघ के जबड़े से बछिया को बचाकर निकाल लाई गाय, लोगों ने कहा- 'मां तो मां होती है'

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। जिसमें बाघ ने गायों पर हमला किया तो बाघ ने बछिया को शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन गाय ने किसी तरह अपने बछिया को बचाया।

 Viral video: The cow brought out the calf after saving it from the jaws of the tiger Pauri district fiercely viral in social media

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और जानवरों का बाघ ने जीना मुश्किल किया हुआ है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। जिसमें बाघ ने गायों पर हमला किया तो बाघ ने बछिया को शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन गाय ने किसी तरह अपने बछिया को बचाया। वीडियो को देखकर हर कोई इसे मां और बच्चे के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

Recommended Video

    Viral video: बाघ के जबड़े से बछिया को बचाकर निकाल लाई गाय, लोगों ने कहा- 'मां तो मां होती है'

    बाघ के आतंक का एक और वीडियो

    बाघ के आतंक का एक और वीडियो पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के पापड़ी गांव से सामने आ रहा है। जिसमें दिनदहाड़े बाघ गायों के झुंड के पीछे तेजी से दौड़ता हुआ नजर आया। इस बीच बड़ी गायें अलग दिशा में भाग गई और एक छोटी बछिया झुंड से बिछड़ गई देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में खूंखार बाघ ने बछिया पर हमला कर दिया। काफी देर तक बछिया बाघ के शिकंजे में रही, लेकिन इस बीच गाय ने बड़े हिम्मत के साथ बाघ के जबड़े से बछिया को बचा लिया।

    वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल

    यह भयानक और दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में आसपास के लोगों की आवाजें तो सुनाई दे रही है, लेकिन कोई बछिया को बचाने के लिए किसी तरह की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जिस पर सोशल मीडिया में कई तरह के कमेंट​ आ रहे हैं। अधिकतर लोगों ने इस वीडियो को एक मां के अपने बच्चे के लिए जान पर खेलने का वीडियो बताया है। बता दें कि 1 हफ्ते पूर्व ही रिखणीखाल व धुमाकोट तहसील में बाघ ने 2 लोगों को अपना निवाला बनाया था जिसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम इस इलाके में गश्त पर है लेकिन अभी तक बाघ पकड़ से बाहर है। जिससे लोगों में दिन में भी दहशत है।

    ये भी पढ़ें-Viral video: बेटे के सामने पिता को पीटते रहे सिक्योरिटी गार्ड, बिलखता रहा मासूम, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+