Viral video: बेटे के सामने पिता को पीटते रहे सिक्योरिटी गार्ड, बिलखता रहा मासूम, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वायरल वीडियो हरिद्वार की सिडकुल की सोसायटी का बताया जा रहा है। सिक्योरिटी गार्ड पिता को उसके मासूम बेटे के सामने बुरी तरह पीट रहे हैं। इतने लोगों के हाथों पिता को पिटता देख मासूम घबरा गया और रोने लगा।

Viral video Security guard beating father front of son innocent crying people raged on social media

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं, जिसके साथ एक मासूम बच्चा भी है। जो कि अपने पिता को पीटते हुए दिखने के बिलखता हुआ दिख रहा है। बावजूद इसके लोग उसे पीटते रहे। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Recommended Video

    बेटे के सामने पिता को पीटते रहे सिक्योरिटी गार्ड, बिलखता रहा मासूम, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

    हरिद्वार का बताया जा रहा वीडियो
    वायरल वीडियो हरिद्वार की सिडकुल की एक सोसायटी का बताया जा रहा है। जहां सिक्योरिटी गार्ड एक पिता को उसके मासूम बेटे के सामने बुरी तरह पीट रहे हैं। इतने लोगों के हाथों पिता को पिटता देख मासूम घबरा गया और रोने लगा। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उस युवक को पीटते रहे।

    स्कूटी से उतारकर दूर तक पीटते रहे
    बताया जा रहा है कि वीडियों में दिखने वाला व्यक्ति अपने बेटे को
    को स्कूल लेकर जा रहे थे। तभी गेट पर सिक्योरिटी गार्डों ने रोक कर अभद्रता शुरू कर दी। व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो गार्ड ने उस पर हमला कर दिया। व्यक्ति को स्कूटी से उतारकर दूर तक पीटते रहे। जिस पर बच्चा घ्रबराकर रोने लगा। इसके बाद भी वीडियो में लोग उसे मारते हुए दिख रहे हैं।

    एसएसपी ने लिया संज्ञान
    वायरल वीडियो को लेकर लोग काफी गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जो कि इस तरह के व्यवहार और मासूम के सामने की गई हरकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+