Viral video स्कूल में मैडम का छात्रों के साथ गुलाबी शरारा, यूजर बोले-'हमारे टाइम ऐसे टीचर क्यों नहीं थे'
Viral video Madam pink sharara सोशल मीडिया में इन दिनों उत्तराखंड का गुलाबी शरारा सॉन्ग जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। जिसमें एक टीचर भी अपने छात्रों के साथ स्कूल में डांस करती हुई वायरल हो रही है। कुछ यूजर इस वीडियो में टीचर की तारीफ कर रहें तो कुछ कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बेहतर जरिया हो गया है। इसके साथ ही लोग यहां जमकर मस्ती भी करते हैं। ऐसे में जो भी ट्रेंडिंग सॉन्ग वायरल होता है, उस पर कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो गढ़वाली सॉन्ग का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खास बात ये है कि इसमें एक स्कूल टीचर अपने कुछ छात्रों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड में इन दिनों गुलाबी शरारा सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। जिस पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुलाबी शरारा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से लेकर कई सेलिब्रिटी और आम लोग रील्स बना चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर kajalasudanii नाम से बने पेज पर गुलाबी शरारा का यह वायरल वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक स्कूल की लॉबी में हरे रंग की साड़ी पहनी एक टीचर नजर आ रही है। वीडियो में बताया गया है कि यह फिजिक्स की टीचर है, जो कि डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके पीछे कुछ बच्चे भी खड़े हैं और टीचर के साथ गुलाबी शरारा पर डांस कर रहे हैं।
इस बीच एक वीडियो टीचर का वायरल हो रहा है जो कि अपने कुछ छात्राओं के साथ स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और डांस पर कमेंट भी कर रहे हैं। अधिकतर यूजर डांस की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि हमारे टाइम ऐसे टीचर क्यों नहीं थे, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि मैडम पढ़ाने आए हो या नाचने।












Click it and Unblock the Notifications