Viral video: मासूम ने जीता सबका दिल, साइकिल पर सवार माता-पिता को फ्लाईओवर पार करा रहा बेटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक मासूम ने सबका दिल जीत लिया है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में करीब 10 साल का एक बच्चा साइकिल पर बैठे अपने माता पिता को फ्लाईओवर पार कराने में मदद कर रहा।

Viral video: Innocent boy won everyone heart, son making his parents cross the flyover on a bicycle

सोशल मीडिया पर बीते दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक मासूम ने सबका दिल जीत लिया है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में एक करीब 10 साल का एक बच्चा साइकिल पर बैठे अपने माता पिता को फ्लाईओवर पार कराने में मदद कर रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral video: मासूम ने जीता सबका दिल, साइकिल पर सवार माता-पिता को फ्लाईओवर पार करा रहा बेटा

    कलयुग का श्रवण कुमार
    कई यूजर तो इस मासूम को कलयुग का श्रवण कुमार तक कह रहे हैं। वायरल वीडियो कहां का है। ये साफ नहीं हो रहा है। कुछ यूजर इसे देहरादून के बल्लीवाला फ्लाईओवर का बता रहे हैं। जबकि कुछ यूजर इसे अंबेडकरनगर के अकबरपुर ओवर ब्रिज का बता रहे हैं।

    मासूम साइकिल को धक्का देते हुए दौड़ता नजर आ रहा
    माता पिता और उनका करीब दस वर्षीय बेटा एक साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे लेकिन पुल की चढ़ान की वजह से पिता साइकिल खींचने में असमर्थ था, माता पिता को पुल चढ़ने में कोई दिक्कत ना हो इस लिए बेटे ने साइकिल को पीछे से धक्का देना शुरू करता है। माता पिता साइकिल पर सवार रहे और मासूम बेटा साइकिल को धक्का देते हुए दौड़ता नजर आ रहा है।

    मुस्कराते हुए नजर आ रहे पिता
    इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो में माता पिता अपने बेटे के इस तरह साइकिल को धकेलने पर मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और बेटे को कलयुग का श्रवण कुमार बता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+