Viral video: जिप्सी पर सवार होकर पर्यटक कर रहे थे सफारी, बाघ ने किया हमला, फिर जो हुआ....

कार्बेट नेशनल पार्क का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक जिप्सी पर अचानक बाघ का हमला होता है। वीडियो में बाघ काफी नजदीक और खूंखार तरीके से हमला करते हुए दिख रहा है।

Viral video Corbett National Park Tourists were doing safari riding on gypsy, tiger attacked

कार्बेट नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक जिप्सी सफारी करते हुए धीमी होती हुई दिख रही है। जिस पर अचानक बाघ का हमला होता है। गनीमत ये रही है कि ​जिप्सी आगे बढ़ते ही बाघ पीछे हो गया। इस वीडियो में बाघ काफी नजदीक और खूंखार तरीके से हमला करते हुए दिख रहा है।

Recommended Video

    Viral video: जिप्सी पर सवार होकर पर्यटक कर रहे थे सफारी, बाघ ने किया हमला, फिर जो हुआ....

    बाघ ने भी जिप्सी पर दौड़कर ​हमला किया
    रामनगर स्थित कार्बेट नेशनल पार्क के सीतावनी रोड पर टेड़ा क्षेत्र में एक जिप्सी पर सवार होकर कुछ पर्यटक सफारी के लिए निकले। इस बीच पर्यटकों को एक कुछ दूर बाघ की हलचल नजर आई। जिस पर जिप्सी चालक ने जिप्सी को धीमा कर दिया। पर्यटक बाघ को देखकर चिल्लाने लगे तो बाघ ने भी तुरंत जिप्सी पर दौड़कर ​हमला कर दिया।

    वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल
    गनीमत रही कि बाघ हमला करने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ गया। जब ये घटना हुई तो जिप्सी में सवार पर्यटक वीडियो बना रहा था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग के पास वीडियो पहुंचने पर जिप्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    वन विभाग ने नाराजगी जताई
    इस पूरे वीडियो में बाघ का मजाक उड़ाने और जिप्सी को दोबारा बाघ के पास ले जाने की बात सामने आई है। जिस पर वन विभाग ने नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से इस क्षेत्र में बाघ, बाघिन और बच्चों का मूवमेंट बढ़ा है। जिसको लेकर वन विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिससे किसी तरह की भविष्य में कोई घटना न हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+