Viral video यूट्यूबर ऑफिसर का CM धामी ने यूट्यूब पर ही फैक्ट चेक कर दिया, जानिए क्या है मामला

उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर सोशल मीडिया में यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में इस वीडियो को वायरल कर एक यूजर ने लिखा है कि यूट्यूबर ऑफिसर का धामी जी ने यूट्यूब पर ही फैक्ट चेक कर दिया।

Viral video: CM PUSHKAR Dhami fact checked YouTuber officer fact on YouTube, know what is matter

बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल की समीक्षा बैठक ली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम धामी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सामने ही जमकर फटकार लगाते हैं। वायरल वीडियो में जो मामला बताया गया है, उसके अनुसार सीएम धामी ने पूछा कि काशीपुर-मुरादाबाद की सड़क किसके पास है।

इसके गड्ढे क्यों नहीं भरे जा रहे हैं। लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। अखबारों में रोज छप रहा है। सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। काशीपुर-मुरादाबाद सड़क के बारे में सीएम के पूछते ही अधिकारियों ने एक दूसरे का जैसे ही नाम लिया। सीएम नाराज हो गए और उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर से पूछा...ये क्या हो रहा दीपक।

कोई एनएच पर जिम्मेदारी डाल रहा है तो काई स्टेट की कार्यदायी संस्था पर ठीकरा फोड़ रहा है। ये नहीं चलेगा...सभी एक साथ बैठे हो तय कर लो कि क्या करना है। अब अखबार में अगर सड़क के बारे में खबर आई तो ये सही नहीं होगा। सीएम धामी के नए तेवर को देखकर अधिकारी सकते में हैं।

अधिकरियों के तर्क सुनकर सीएम को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने ही कोई कह रहा है एनएच में है, कोई कह रहा एनएचएआई में है। कोई कह रहा है स्टेट में है। ये क्या है दीपक... कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सर ये यूपी में ही होगा।

इतना ही नहीं सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह कोई मजाक बात नहीं है। दोबारा यह अखबार में आया तो अच्छा नहीं होता है कि किसी के खिलाफ लिखें, कुछ पढ़ें या कुछ कहें। ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। कमिश्नर साहब आप इसे सुनिश्चित करवाइए। यह बहुत सीरियस बात है।

इस पूरे वीडियो प्रकरण के बाद अब यूजर आईएएस दीपक रावत को लेकर भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल दीपक रावत भी सोशल मीडिया में काफी छाये रहते हैं। वे अपने कड़क अंदाज और विभागों में छापे मारते समय वीडियो बनाने की वजह से फेमस हैं। लेकिन जब सीएम धामी ने उनके सामने अधिकारियों की क्लास ली तो इस वीडियो को काफी लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+