विजय संकल्प सभा: PM मोदी ने कांग्रेस की नीयत और निष्ठा पर उठाया सवाल, यहां पढ़ें पूरा भाषण
देहरादून, 08 फरवरी। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार के लिए तकनीक का सहारा ले रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बीजेपी की 'विजय संकल्प सभा' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के मतदाताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, 'ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से धकेल दिया था। कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से, इनके नारों से लगाया जा सकता है।'
यह भी पढ़ें: संसद में मोदी सरकार पर चिदंबरम का हमला, कहा- ये बिना डेटा वाली NDA सरकार
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई। जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है।'
एक ही परिवार के लिए सब करती है कांग्रेस
पीएम मोदी कहते हैं, 'वे (कांग्रेस) केवल 4 चीजें जानते हैं, वे जो कुछ भी करेंगे वह एक परिवार के लाभ के लिए होगा, भ्रष्टाचार होगा, वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति होगी, और विकास परियोजनाओं को वर्षों के लिए स्थगित कर दिया जाएगा, ताकि वे अपनी जेब भर सकें। मेरे पास आज चारों पर एक रिपोर्ट है।' उन्होंने आगे कहा, 'आज, जब डबल इंजन सरकार ने 12,000 करोड़ रुपए दिए हैं और चार धाम सड़क परियोजना के लिए 90% काम पूरा किया है, तो वे पहली बार चार धाम का नाम याद कर रहे हैं। अगर वे उत्तराखंड के लोगों को समझते तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के साथ जो किया वह नहीं करते।'
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी के अलावा उत्तराखंड के गंगोलिहाट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा, 'उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications