संसद में मोदी सरकार पर चिदंबरम का हमला, कहा- ये बिना डेटा वाली NDA सरकार

नई दिल्ली, 08 फरवरी: संसद में बजट सत्र जारी है। ऐसे में राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट किया। पार्टी का कहना है कि सवालों के जवाब देने की जगह कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह बिना आंकड़े वाली एनडीए सरकार है।

P Chidambaram

दरअसल, राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2022-23 पर सामान्य चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि एक सवाल पूछा गया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य कौन हैं? मंत्री की तरफ से जवाब दिया गया कि कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सदन में चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों, नदियों में बहने वाले शवों, घर वापस जाने वाले प्रवासियों पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। यह 'कोई डेटा उपलब्ध नहीं' वाली एनडीए सरकार है।

सदन में हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बिना आंकड़े वाली एनडीए सरकार है। इधर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन से वॉकआउट पर कहा कि हमें वॉकआउट करना पड़ा क्योंकि भाषण में अपने मुद्दे रखने की बजाए या राष्ट्रपति जी ने अपने भाषण में जो कहा उसे प्रस्तावित करने की बजाए वो (PM) सिर्फ कांग्रेस पर टीका-टिप्पणी करते गए। उन्होंने सिर्फ कांग्रेस पार्टी को टारगेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+