विशेष सम्प्रदाय के मुनियों के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, कथित यूट्यूबर पर हुई ये कार्रवाई
सोशल मीडिया में एक कथित यूट्यूबर के एक विशेष सम्प्रदाय के मुनियों के साथ अभ्रदता करने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार से लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
सीएम धामी ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर डीजीपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद वीडियो बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति विशेष सम्प्रदाय के मुनियों से अभद्रता करते हुए वीडियो बना रहा है। जिसका विरोध भी शुरू हो गया। मामला बिगड़ते देख मुख्यमंत्री समेत डीजीपी को पूरे मामले में कार्रवाई की बात की है। मामले में एसटीएफ को जांच भी दे दी गई है। साथ ही यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वीडियो का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेकर डीजीपी अभिनव कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम धामी के कार्यालय (Office Of Pushkar Singh Dhami) से जारी निर्देश में कहा गया है कि 'मुख्यमंत्री जैन मुनियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की भली-भांति जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुनियों के साथ अभद्रता का संज्ञान लेकर पुलिस ने टिहरी जिले के देवप्रयाग थाने में सूरज सिंह फर्स्वाण निवासी रतगांव, थराली (चमोली) हाल निवासी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के आसपास बनाया था।
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि 'मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दिगंबर जैन संप्रदाय के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। जिससे जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जैसे ही ये वीडियो हमारे संज्ञान में आए, वैसे ही तत्काल जांच के लिए एक एसटीएफ टीम गठित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications