Video: 15 कुंतल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर, कल प्रात: 7:10 बजे खुलेंगे कपाट

बदरीनाथ धाम को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट कल प्रात: 7:10 बजे विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारों धामों की यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी।

Video: Badrinath Dham temple complex decorated 15 quintal flowers, doors will open at 7:10 am

उत्तराखंड में स्थित चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट कल प्रात: 7:10 बजे विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारों धामों की यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी।

कपाट खुलने से पहले की तैयारियां पूरी

बदरीनाथ धाम को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इसके पहले बुधवार को योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंचे। बद्री केदार मंदिर समिति ने कपाट खुलने से पहले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खोले गए। जबकि 25 को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+