Uttrakhand City Name Changed: 'उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए', अब ये किसने कर दी मांग
Uttrakhand City Name Changed: उत्तराखंड सरकार ने सोमवार (31 मार्च) को हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में स्थित 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले को लेकर चर्चा तेज है।
सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले का समर्थन मिल रहा है तो कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच अब उत्तराखंड का नाम उत्तर प्रदेश-2 करने की मांग उठी है।

सीएम धामी ने इस वजह से बदला नाम
दरअसल, धामी ने इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा करते हुए कहा कि, यह निर्णय "जनभावनाओं, भारतीय संस्कृति और विरासत" को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोग उन महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दिया है।
उत्तर प्रदेश-2 करने की किसने उठाई मांग
वहीं धामी सरकार के इस फैसले के खिलाफ यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाम बदलने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि, 'उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। इसको उत्तर प्रदेश के नाम से जोड़ दीजिए।'
ये भी पढ़ें Mustafabad Name Change: दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम बदलने की तैयारी, मोहन बिष्ट विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
बदले गए स्थानों के नाम
हरिद्वार जिला:
- औरंगजेबपुर ➝ शिवाजी नगर
- ग़ाज़ीवाली ➝ आर्य नगर
- चाँदपुर ➝ ज्योतिबा फुले नगर
- मोहम्मदपुर जाट ➝ मोहनपुर जाट
- खानपुर कुर्साली ➝ अंबेडकर नगर
- इदरीशपुर ➝ नंदपुर
- खानपुर ➝ कृष्णपुर
- अकबरपुर फजलपुर ➝ विजय नगर
- देहरादून जिला:
- मियाँवाला ➝ रामजी वाला
- पीरवाला ➝ केसरी नगर
- चाँदपुर खुर्द ➝ पृथ्वीराज नगर
- अब्दुल्ला नगर ➝ दक्ष नगर
नैनीताल जिला:
- नवाबी रोड ➝ अटल मार्ग
- पंचक्की से आईटीआई रोड ➝ गुरु गोलवलकर मार्ग
उधम सिंह नगर जिला
- नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी ➝ कौशल्या पुरी
ये भी पढ़ें Char dham yatra 2025: पंजीकरण जारी, 10 दिन में 10 लाख का आंकड़ा पार, जानिए कैसी चल रही तैयारियां












Click it and Unblock the Notifications