कौन है ये महिला जिसने दुपट्टा फाड़कर सीएम धामी को बांधी Rakhi? लोगों ने बताया 'द्रोपदी-कृष्ण' की जोड़ी

CM Pushkar Singh Dhami and Rakhi : उत्तरकाशी का धराली इस वक्त कुदरत की मार सह रहा है, बादल फटने का प्रकोप सह रहे इस क्षेत्र से अभी भी 100 से 150 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। धरती का जो हिस्सा अभी तक खूबसूरती का मिसाल था, वो अब उजाड़ बन चुका है, चारों ओर केवल तबाही का मंजर है, रोते-बिलखते लोग अपनों की तलाश में भटक रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड जीरो पर रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वो लोगों से मिल रहे हैं, ढांढस बढ़ा रहे हैं लेकिन शुक्रवार को उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद किसी की भी आंखें भर आएंगी।

Rakhi

दरअसल आज जब वो धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, उस वक्त गुजरात की एक महिला पर्यटक ने अपने दुपट्टे का एक हिस्सा फाड़कर मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और सीएम धामी को दिल खोलकर दुआएं दीं।

राखी बांधने वाली महिला का नाम धनगौरी बरौलिया (Uttarkashi)

राखी बांधने वाली महिला का नाम धनगौरी बरौलिया है. वो अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली हैं, वो यहां पर अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं लेकिन 5 अगस्त को धराली में आई भीषण आपदा में वो फंस गईं थीं लेकिन अब वो सकुशल परिवार संग अपने घर जा रही हैं।

'मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं'

मीडिया से बात करते हुए धनगौरी बरौलिया ने कहा कि 'मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं, जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है। वे तीन दिनों से हमारे बीच रहकर हमारी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।'

'हर रक्षा बंधन पर मुझे जरूर याद करना'

जिस वक्त उन्होंने अपनी चुन्नी को फाड़कर सीएम धामी की कलाई पर राखी बांधी, उसे देखकर वो भी भावुक हो गए। धनगौरी ने कहा कि 'भाई आप हमेशा सलामत रहिए और हर रक्षा-बंधन पर मुझे जरूर याद करना। भगवान आपको बहुत सारी खुशियां और तरक्की दे।'

मुख्यमंत्री धामी ने किया बहनों से खास वादा

मुख्यमंत्री धामी ने भी उनका हाथ थामते हुए आश्वस्त किया कि 'एक भाई के रूप में वे हर परिस्थिति में आपदा से प्रभावित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।'

'द्रोपदी और कृष्ण की जोड़ी' (Uttarkashi)

आपको बता दें ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि 'यही है असली भारत, जहां नारी पुरुष के बीच पहला संबंध द्रोपदी और कृष्ण का है। जय भारत। गोविंद गोविंद गोविंद।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'यही है सच्चा भारत, निस्वार्थ प्रेम वाला।' गौरतलब है कि रक्षा बंधन का त्योहार आज मनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+