Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल में 39 मीटर की ड्रिलिंग पूरी, बाहर एंबुलेंस तैनात, मजदूरों की जल्द होगी वापसी
Uttarkashi Tunnel Rescue: पिछले 11 दिनों से उत्तरकाशी के सिल्कयारा में टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में अब अंदर फंसे मजदूरों के जल्द बाहर निकलने की उम्मीद नजर आ रही है।
टनल के एंट्री प्वाइंट से ऑगर मशीन करीब 93 मीटर तक 800 mm का पाइप ड्रिल किया जा चुका है। जिसके बाद अब लगभग 25-30 मीटर की ड्रिलिंग करना बाकी है। ऐसे में आज शाम तक या फिर कल तक ड्रिलिंग पूरी होने की उम्मीद जताई है। जिसके बाद मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों का कल सुबह तक सकुशल रेस्क्यू हो सकता है। टनल में हुए बड़े लैंडस्लाइड के कारण पिछले 11 दिनों से 41 श्रमिक टनल के अंदर फंसे हुए हैं लगातार तमाम तकनीकी विशेषज्ञों की टीम और एजेंसियां मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही है।
सुरंग के बाहर एम्बुलेंस तैनात
साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के तमाम अधिकारी मौके पर रेस्क्यू कार्य पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट दे रहे हैं। पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने बताया कि 800 mm के 39 मीटर पाइप टनल के अंदर ड्रिल किया जा चुके हैं। इधर, दो और एम्बुलेंस सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई हैं।
कल तक पूरा हो जाएगा ऑपरेशन
उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि यहां सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कल सुबह या आज देर रात्रि तक अच्छी खबर मिल सकती है यानि यह संभावना जताई जा रही है कि कल सुबह तक सभी टनल में फंसे सभी मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू किया जा सकता है।
अंदर से सामने आए फोटोजड-वीडियोज
वही मौके पर मौजूद सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवालडका कहना है कि कल जिस प्रकार 6 इंच पाइप को सकुशल डाला गया था, उसके बाद से ही टनल में फंसे मजदूरों के वीडियो, फोटोस सामने आए, उससे पता लगता है कि सभी सकुशल हैं और सभी के मनोबल बढ़ाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। कल से ही सभी को खाने पीने की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
मजदूरों से हुई बात, सुरक्षित
यहां तक कि जैसे तौलिया साबुन टूथपेस्ट आदि भी टनल में फंसे श्रमिकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुछ मेडिसिन भी मजदूर तक भेजी गई हैं। वहीं मजदूर से संवाद स्थापित करने के लिए माइक्रोफोन, हेडफोन वायर के द्वारा भी टनल में बातचीत की जा रही है।
टनल में फंसे मजदूरों के आए वीडियो फुटेज के आधार पर और लगातार उनसे बातचीत होने पर सभी मजदूर सकुशल हैं। टनल में फंसे मजदूरों का कहना है कि हम लोग यहां पर मोर्चा संभाले हुए हैं यहां पर कोई भी दिक्कत नहीं है। सभी का यही प्रयास है कि जल्द से जल्द टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू किया किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications