टनल रेस्क्यू ऑपरेशन: मजदूरों तक पहुंची NDRF टीम, बाहर आते ही खाने को दिए जाएंगे दाल-चावल

Uttarkashi tunnel rescue update:उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेस्क्यू सुरंग की खुदाई पूरी हो गई है। 800 मिमी व्यास का पाइप भी डाला जा चुका है। जिसके जरिए टनल में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा।

यहीं नहीं एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंच गई है। सुरंग के अंदर ड्रिलिंग करने वाली ऑगर मशीन के ऑपरेटर शंभू मिश्रा ने बताया कि 1 बजकर 50 मिनट पर जब पाइप आर-पार हुआ तो अंदर फंसे मजदूर खुशी से झूम उठे। उन्होंने हाथ हिलाकर खुशी जताई।

uttarkashi tunnel rescue ndrf latest update Pulses and rice will given to 41 labours after rescue

जानकारी के मुताबिक, बाहर आते ही मजदूरों को दाल चावल और सब्जी दिया जाएगा और एम्बुलेंस में साथ दिन का खाना जाएगा। इसके साथ ही सुरंग के अंदर अस्थायी चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के बाद यहीं पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ बेड की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है।टनल के अंदर गद्दे और स्ट्रेचर सुरंग के अंदर ले जाए गए हैं। मजदूरों के लिए गर्म कपड़े भी सुरंग के अंदर ले जाए गए हैं। मजदूरों को सीधा अस्पताल ले जाया जाएगा। मजदूरों के साथ परिजन भी जाएंगे।

बताया जा रहा है कि, मजदूरों को निकालने के लिए चार चरण में रेस्क्यू ऑपरेशन होगा। एनडीआरएफ की टीमें अंदर घुस चुकी हैं। रैंप बनते ही मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। मजदूरों का स्वागत करने के लिए फूल माला लेकर वहां मौजूद कर्मचारी पहुंच गए हैं। जैसे ही मजदूर सुरंग से बाहर आते हैं तो उनको फूलों की माला पहनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+