उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान के 7वें दिन इंदौर से आने वाली मशीन का इंतजार
उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 40 मजदूरों का रेस्क्यू अभियान सातवें दिन भी जारी है, हालांकि छठवें दिन शुक्रवार को अमेरिकी ऑगर मशीन 24 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद मशीन में कुछ खराबी होने के बात सामने आई है।
जिस वजह से फिलहाल रेस्क्यू अभियान का काम धीमा हो गया है। इसे देखते हुए नई मशीन इंदौर से आज उत्तरकाशी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जबकि चेन्नई से कुछ पार्ट्स देर रात उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी अब टनल के पीछे के हिस्से और ऊपर के हिस्से का सर्वे भी कर रही है जिससे रेस्क्यू अभियान के दूसरे विकल्पों पर भी अब विचार शुरू हो गया है ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है की टनल में फंसे 40 मजदूर कब तक बाहर आ पाते हैं।
जिस वजह से मजदूरों के परिजन और स्थानीय लोग अब तक के रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं| जिन विकल्पों पर रेस्क्यू टीम में अब विचार कर रही हैं उन पर पहले कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया इसको लेकर भी अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications