Uttarkashi Tunnel accident Rescue: दिवाली पर छाया था अंधेरा, क्या छठ पर होगी 40 मजदूरों की जिंदगी में नई रोशनी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग बन रही है। जो कि करीब साढ़े चार किमी की प्रस्तावित है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। ​बीते रविवार को दिवाली की सुबह 5:30 बजे सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से करीब 250 मीटर आगे 35 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो गया।

Uttarkashi Tunnel accident Rescue darkness on Diwali, will new light in lives 40 laborers on Chhath?

ये मजदूर 12 घंटे की शिफ्ट खत्म कर सुबह करीब आठ बजे दिवाली मनाने के लिए बाहर आने वाले थे। इस बीच भूस्खलन होने के बाद इनके सामने अंधेरा छा गया। हालांकि सुरंग के अंदर बिजली की व्यवस्था है। लेकिन बीते 6 दिन से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैंं। जहां एक तरफ पूरा देश दिवाली मना रहा था। ये मजदूर अंदर बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।

अब 6 दिन बाद भी मजदूरों के लिए तैयार की जा रही एस्कैप टनल का काम भी आधा ही हो पाया है। अभी इस काम में दो दिन लग सकते हैं। ऐसे में अंदर फंसे मजदूरों और उनके परिजनों को उम्मीद है कि सभी छठ का सूरज देख पाएं। इसके लिए सभी दुआएं कर रहे हैं। झारखंड, यूपी और बिहार के मजदूर जब भी अपने परिजनों से बात कर रहे हैं तो वे छठ का जिक्र जरुर कर रहे हैं।

सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के चलते फंसे सर्वाधिक मजदूर झारखंड व उत्तर प्रदेश राज्य के हैं। इनमें झारखंड के 15, बिहार के 4, उत्तरप्रदेश के 8, उत्तराखंड के पौड़ी व पिथौरागढ़ के 2 , पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, हिमाचल का एक व ओडिशा के पांच शामिल हैं।

छठ पूजा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। पंचाग के अनुसार छठ पूजा का यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 18 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 19 नवंबर दिन रविवार को सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर होगा। छठ पूजा 19 नवंबर को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+