Uttarkashi tunnel accident मजदूरों को निकालने की रेस्क्यू टीम की ये है प्लानिंग, जानिए क्या हैं प्लान A, B, C

uttarkashi tunnel accident यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन से 40 मजदूर पिछले 48 घंटों से फंसे हुए हैं। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार इस रेस्क्यू का अपडेट ले रहे हैं।

uttarkashi tunnel accident planning rescue team take out 40 laborers trapped know what are Plan.

इस बीच मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम तीन तरह के प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत मैनुअली, मशीनों और एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों को बाहर निकालने के बाद के लिए भी अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था कर दी है। जिससे किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने की तैयारी रहेगा। साथ ही एम्बुलेंस भी मुस्तैद रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टनल में जाकर रेस्क्यू का निरीक्षण किया। इसके बाद देहरादून पहुंचकर सीएम ने बताया कि किस तरह तीन प्लान बनाकर रेस्क्यू अ​भियान किया जा रहा है।

दिवाली की सुबह रविवार को​ शिफ्ट पूरा कर 40 मजदूर बाहर आते समय भूस्खलन की वजह से अंदर ही फंस गए। तब से पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी समेत कई एजेंसियां इस रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि आज या कल तक मजूदरों को पाइप के रास्ते बाहर निकाल लिया जाएगा।

बताया गया ​है कि 60 मीटर दायरे में फैले मलबे में से अभी तक 25 मीटर तक मलबा हटाया गया है लेकिन जितना मलबा हटाया जा रहा है उतना और गिर रहा है। इस वजह से रेस्क्यू अभियान में परेशानी हो रही है। इसके लिए मैनुअली भी वर्क किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं जिन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

बताया कि देहरादून से बोरिंग के लिए ऑगर मशीन मंगवाई गई है जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा जिससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

बीते रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर हैं।आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. सिन्हा का कहना है कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है जिसके चलते भूस्खलन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+