टनल हादसा: रेस्क्यू रोके जाने पर CM धामी का बयान, कहा- जल्द शुरू होगा ऑपरेशन,आ रही प्लाज्मा कटर मशीन
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित सिलक्यारा टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तकनीकी खराबी के चलते रोकना पड़ा। मशीन में समस्या को जल्द ठीक करने के साथ अब अधिक क्षमता वाली मशीन को लाया जा रहा। शनिवार को एक बयान में सीएम धामी ने कहा कि टनल के बीच फंसे श्रमिकों को निकालना एक बड़ी चुनौती है। यहां परिस्थितियां भी कठिन हैं। ऐसे में कल सुबह यानी रविवार तक हैदराबाद से प्लाज्मा कटर सिलक्यारा पहुंच जाएगी।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टलन धसंने से वहां काम कर रहे कई श्रमिक इसके अंदर फंस गए। हादसे के बाद से लगातार श्रमिकों को टनल से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इस बीज शुक्रवार शाम तकनीकी खराबी के चलत अचानक ऑगर मशीन को रोकना पड़ा। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी फिलहाला रुका है। समस्या को हल करने के लिए तकनीशियन लगातार काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन मैन्युअल में बदलाव किया गया है। अब प्लाज्मा कटर मशीन का सहायता जीएगी।












Click it and Unblock the Notifications