उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद को लेकर बवाल! सड़कों पर स्थानीय लोग, समुदाय विशेष को बाहर जाने की चेतावनी
उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद बाहरी लोगों के खिलाफ, एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। साथ ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद का मामला गरमाता जा रहा है। जिसको लेकर बाहरी लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। साथ ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामला अब लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर अलर्ट है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने का मामला
उत्तरकाशी के पुरोला में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा को एक विशेष समुदाय के युवकों द्वारा भगाकर ले जाने का मामला गरमाता जा रहा है। घटना को लेकर लोगों का आक्रोश सड़कों पर पहुंच गया है। जिसके विरोध में नारेबाजी, जुलूस तक निकाला गया। स्थानीय लोग समुदाय विशेष के लोगों को बाजार से दुकानें खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं। इससे पहले कुछ लोगों के क्षेत्र से बाहर जाने की बातें भी सामने आई। लेकिन पुलिस इसका खंडन कर रही है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार को भी इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा है।
समुदाय विशेष के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा
मामला समुदाय विशेष के कुमोला रोड पर साइकिल रिपेयरिंग व रजाई भराई का काम करने वाले दो युवकों के पुरोला में 9 वीं कक्षा की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर फरार कर विकासनगर ले जाने का आरोप है। जिसके बाद से समुदाय विशेष के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इस बीच ये भी खबर आई कि विशेष समुदाय के कई दुकानदार व लोग क्षेत्र को छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि इस बात का पुलिस खंडन कर रही है। अब स्थानीय लोगों ने ऐलान किया है कि बाहरी व्यापारियों की दुकान खाली कराई जाएंगी। इस बीच बाहरी लोगों की दुकानें बंद रही हैं। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications