Uttarkashi: 'टनल में पाइप बिछाने का काम पूरा, जल्द बाहर होंगे फंसे 41 श्रमिक', पुष्कर धामी ने दी राहत भरी खबर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा-बरकोट सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढहने से अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान 16 दिन बाद रंग लाने लगा है। तमाम प्रयासों के बाद श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी है।
उन्होंने कहा कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

टुकड़े-टुकड़े कर बाहर निकाले गए बरमा मशीन के टुकड़े
यह ड्रिलिंग पहले एक विशाल बरमा मशीन द्वारा की जा रही थी, जो शुक्रवार को मलबे में फंस गई, जिससे अधिकारियों को वैकल्पिक विकल्प सुरंग के ऊपर से नीचे ड्रिलिंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने में मदद के लिए रैट माइनर्स एक्सपर्टस को लगाया गया और सोमवार को मलबे के माध्यम से मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू की गई।
इसके साथ ही, सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग आवश्यक 86 मीटर में से 36 मीटर की गहराई तक पहुंच गई। सोमवार शाम तक, फंसे हुए बरमा के आखिरी टुकड़े को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया था और एक स्टील पाइप को आंशिक रूप से पूर्ण निकास मार्ग में डाला गया था।












Click it and Unblock the Notifications