Uttarkashi: पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सीएम धामी बोले-शांति व्यवस्था बनाए रखें, कानून को अपने हाथों में ना लें
उत्तरकाशी के पुरोला मे गुरुवार को होने वाली महापंचायत को लेकर सरकार, प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। हिंदूवादी संगठनों के महापंचायत करने के ऐलान के बाद प्रशासन अब सख्ती से निपटने की तैयारी में है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की है। साथ ही बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसके लिए पुरोला में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन ने पहले ही पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

इस बीच पुरोला नगर क्षेत्र में धारा 144 लागू है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमने लोगों से कहा है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखे। कोई भी कानून को अपने हाथों में ना ले। मुख्यमंत्री धामी ने कहाकि अभी तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, प्रशासन ने उस पर सही तरह से काम किया है। अभी तक मारपीट या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

Click it and Unblock the Notifications